
हल्द्वानी कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रमुख राज्य आंदोलन कारी एवं धामी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ बीजेपी नेता तरुण पंत को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण प्रदेश टीम में प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है जैसे ही घोषित लिस्ट में तरुण पंत का नाम आया धामी सेना से जुड़े प्रदेश भर के नेताओं ने और वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने पंत के मनोनयन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ अनिल कपूर डब्बू उत्तराखंड राज्य आंदोलन परिषद अध्यक्ष श्री हुकम सिंह कुंवर पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी बीजेपी सुरेश तिवारी सहित अनेको लोगों ने पंत को दूरभाष पर अपनी बधाई दी साथ ही आशा की वो पार्टी हित मे सदैव तत्परता से कार्य करते हुए 2027 विधानसभा चुनाव हेतु जो भी जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी जाएगी उसको पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे।तरुण पंत ने प्रदेश के जननायक युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी और प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी का उनको मनोनीत करने के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया साथ ही वरिष्ठ नेताओं सहित सबका शुभकामना देने के लिए आभार व्यक्त किया


