न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में मंडल प्रभारियों की घोषणा की है। इसी क्रम में भाजपा के जिला मंत्री अक्षय अरोड़ा को रुद्रपुर सुभाष चंद्र बोस मंडल का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अक्षय अरोड़ा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
मंडल प्रभारी बनाए जाने पर अक्षय अरोड़ा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मंडल में संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ ही पार्टी की नीतियों एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने और उनके साथ समन्वय बनाकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास रहेगा।
“भारतीय जनता पार्टी ने मुझे पहले जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी और अब सुभाष चंद्र बोस मंडल का प्रभारी बनाया है। मैं पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व और जिला संगठन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ इस दायित्व का निर्वहन करूंगा। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर मंडल को मजबूत करना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। भाजपा हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देती है।”


