सुभाष चंद्र बोस मंडल का प्रभारी अक्षय अरोरा,पंतनगर मंडल की जिम्मेदारी प्रमोद मित्तल,


बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी एवं जिला सह प्रभारी साकेत अग्रवाल की सहमति के बाद ऊधम सिंह नगर जिले के विभिन्न मंडलों के लिए मंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी ने जिले के 17 मंडलों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी हैं।जारी सूची के अनुसार सुभाष चंद्र बोस मंडल का प्रभारी अक्षय अरोरा, सरदार पटेल मंडल का प्रभारी संजीव खन्ना, शहीद भगत सिंह मंडल का प्रभारी राजेश तिवारी, संत कबीर मंडल का प्रभारी अमित कुमार पांडेय बनाया गया है।इसी क्रम में पंतनगर मंडल की जिम्मेदारी प्रमोद मित्तल, किच्छा ग्रामीण मंडल की सुशील कुमार यादव (नीटू), किच्छा नगर मंडल की अमित नारंग, बरा मंडल की हिमांशु शुक्ला को सौंपी गई है।वहीं शक्तिफार्म मंडल का प्रभारी गोपाल बोरा, सितारगंज मंडल का प्रभारी रोशन अरोरा, नानकमत्ता नगर मंडल का प्रभारी आदेश ठाकुर, नानकमत्ता ग्रामीण मंडल का प्रभारी संतोष अग्रवाल बनाया गया है।इसके अलावा कंजाबाग मंडल की जिम्मेदारी आदेश चौहान, झनकट मंडल की सतीश गोयल, नौसर मंडल की विमला बिष्ट, खटीमा नगर मंडल की राकेश त्यागी तथा चकरपुर मंडल की जिम्मेदारी इंदरपाल सिंह मान को दी गई है।भाजपा ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपेक्षा की है।


