गणेश महोत्सव में शामिल हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, की सुख-समृद्धि की कामना

अवश्य पढ़ें

गणेश महोत्सव में भजनों से गूंजा शहर, ठुकराल ने लिया आशीर्वाद

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। शहर में आयोजित विभिन्न गणेश महोत्सव कार्यक्रमों में पूर्व विधायक एवं समाजसेवी राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत कर सम्मान किया। ठुकराल ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।गांधी कॉलोनी स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव की भजन संध्या में राजकुमार ठुकराल के साथ समाजसेवी संजय ठुकराल भी शामिल हुए

। हल्द्वानी से पहुंचे भजन गायक विवेक शर्मा ने भगवान गणेश के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि गणेश महोत्सव धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ-साथ समाज में एकजुटता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश सभी विघ्नों को दूर करने वाले देवता हैं। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।इसके बाद सुभाष चंद्र बोस युवा कमेटी एवं आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी की ओर से वार्ड नंबर 35 स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित श्री बाल गणेश महोत्सव का शुभारंभ भी राजकुमार ठुकराल ने किया। यहां कमेटी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उनके अनुज संजय ठुकराल भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में अध्यक्ष संजू डे, सचिव सूरज राय, कोषाध्यक्ष अमित हालदार, उपसचिव आकाश साना, कार्यक्रम संचालक करन विश्वास सहित शिवा वैद्य, सागर साहा, सुरेश बैरागी, गोपाल हालदार, आदित्य दास, मनोज राय, अमित राय, शंकर बर्मन, अमित शील, अभय हालदार, शुभम सरकार, शिवा दास, राजेंद्र ढाली, सौरभ मंडल, चेतन विश्वास, राम चक्रवर्ती, अनुराग सरकार, अमन तालुकदार, रॉकी बक्शी, सौरभ मदक, प्रसनजीत भक्त, विशाल पांडे और मोहन विश्वास आदि मौजूद रहे।वहीं गंगापुर रोड स्थित स्वर्णिम हिल व्यू कॉलोनी, वार्ड नंबर 1 में भी गणेश पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां कॉलोनीवासियों ने मुख्य अतिथि राजकुमार ठुकराल एवं समाजसेवी संजय ठुकराल का स्वागत किया। ठुकराल ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस दौरान सुरेश कुमार मिश्रा, इंद्रपाल वर्मा, अवधेश सिंह, कैलाश सिंह, रमेश मिश्रा, विनोद वर्मा, राहुल मिश्रा, सुनील मिश्रा, अनिल मिश्रा, दीपक, अंकुर, वैभव, रुद्र, शिवांग आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर