spot_img

Dehradun: कांग्रेस में शामिल हुए कई दलों के नेता, समर्थकों संग थामा हाथ

अवश्य पढ़ें

spot_img

राजीव भवन में नए सदस्यों का स्वागत, 2027 के चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने पर जोर

न्यूज प्रिन्ट,देहरादून। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। बुधवार को देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने नए सदस्यों का स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रदेश नेतृत्व में विश्वास जताया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और भाईचारे के मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और पलायन जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने और जनता की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम रही है।

कांग्रेस नेतृत्व ने नए सदस्यों के पार्टी में शामिल होने को संगठन के लिए मजबूती का संकेत बताया। पार्टी का जोर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपने जनाधार और संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने पर है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर