spot_img

Khatima: खटीमा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, धामी सरकार की सराहना की

अवश्य पढ़ें

spot_img

न्यूज प्रिन्ट खटीमा। खटीमा में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की विकास यात्रा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना की।

मोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है और देवभूमि अपनी आध्यात्मिक पहचान के साथ राष्ट्रभूमि के रूप में भी विशेष स्थान रखती है। उन्होंने उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रदेश की प्रगति की प्रशंसा की।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर