32.1 C
Rudrapur
Thursday, March 13, 2025

kichha : गोल्डी के अध्यक्ष बनने पर पुराने मित्र विवेक ने जताया हर्ष, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, किच्छा। भाजपा नेता विवेक राय और नव-नियुक्त नगर अध्यक्ष गोल्डी गोराया की दोस्ती के चर्चा किच्छा में आम है। उनके करीबी दोनों की दोस्ती की मिसाल देते हैं। यही कारण है कि मित्र के नगर अध्यक्ष बनते ही विवेक राय खुद को रोक नहीं पाये और घोषणा होते ही उनके घर पहुंच गये। बता दें कि बुधवार देर शाम भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने जैसे ही गोल्डी गोराया का नाम फाइनल किया, वैसे ही उनके पुराने और पारिवारिक मित्र विवेक राय, गोल्डी के घर पहुंच गये। विवेक ने मित्र को माला पहनाकर बधाई दी तो गोल्डी ने भी उनका आभार जताया। विवेक राय ने कहा कि भाजपा के लिये गोल्डी लंबे समय से अपना कर्तव्य निभा रहे हैं, परिणाम स्वरूप पार्टी ने भी उनको निराश नहीं किया है। अब हम सभी को पूरा भरोसा है कि गोल्डी भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर