30.5 C
Rudrapur
Sunday, April 26, 2026

सड़क पर पत्नी से विवाद के बाद पति ट्रक के सामने कूदा

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर – सड़क पर जा रहे पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। गुस्से में आकर पति सामने से आ रहे ट्रक के आगे कूद गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।आसपास के लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।घटना की जानकारी राहगीरो ने पुलिस को दे दी है। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर दोपहिया वाहन पर सवार होकर पति-पत्नी अपने बच्चों के साथ किच्छा रोड की ओर जा रहे थे ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया और दोनों सड़क पर ही बुरी तरह से झगड़ने लगे देखते-देखते बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर महिला का पति सामने से आ रहे ट्रक के आगे कूद गया। जिससे वहां राहगीरों में हड़कंप मच गया। ट्रक के सामने कूदने कारण वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।आसपास के लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें , 9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर