spot_img

Rudrapur: पुलिस कर्मियों से तीखी नोंक झोंक, बेरीकेटिंग पर चढ़ी आक्रोशित छात्रा…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

spot_img
Ad.

न्यूज़ प्रिंट, नर्स तस्लीम जहां हत्याकांड के खुलासे को सीधे जांच की मांग को लेकर आज डिग्री कॉलेज से दर्जनों की संख्या में आक्रोशित छात्र ने जुलूस निकाला और एसएसपी कार्यालय पर धावा बोल दिया जहां उन्होंने जमकर बवाल काटा इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोक झोंक भी हुई। पुलिस ने छात्र-छात्राओं के उग्र रूप को देखते हुए बल प्रयोग भी किया। इस दौरान एक आक्रोशित छात्रा भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में बैरिकेडिंग पर चढ़ गई जिससे वहां पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उन्होंने किसी तरह से छात्रा को बैरिकेड से उतारा। छात्राओं कहना था कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी अभी नर्स हत्याकांड का ढंग से खुलासा नहीं किया गया और पुलिस खाली ढोल बजा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मामले की सीबीआई जांच नहीं होगी छात्र शक्ति शांत नहीं बैठेगी। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस व सीपीयू कर्मी तैनात थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर