पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया शुभारंभ, सीपीयू कर्मियों का हुआ सम्मान
न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट के नेतृत्व में विगत कई माह से निरंतर चल रहे भंडारे के माध्यम से जनसेवा का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में आज श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर महाराजा अग्रसेन चौक पर आयोजित भंडारे की सेवा का शुभारंभ किच्छा के पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट सदैव जनसेवा में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उनका यह सेवा कार्य समाज के लिए अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी सहयोग, समर्पण और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. प्रियंका पांडे ने भी जनसेवा में सहभागिता करते हुए कहा कि भाजपा नेता प्रमोद मित्तल सदैव समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। इस प्रकार के आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।
इस दौरान नगर निगम रुद्रपुर के पार्षद श्री पवन राणा ने भी सेवा कार्य में भाग लेते हुए कहा कि भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट द्वारा किया जा रहा यह निस्वार्थ सेवा कार्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सीपीयू पुलिस कर्मी श्री गणेश धपोला एवं श्री बसंत गिरी को भी सम्मानित किया गया। दोनों पुलिस कर्मियों ने विगत दिवस एक नेपाली नागरिक की जान बचाकर मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया था। उनके इस साहसिक और सराहनीय कार्य के लिए पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला, भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट एवं उनकी पूरी टीम द्वारा उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया तथा कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
वक्ताओं ने कहा कि दोनों सीपीयू कर्मियों ने अपने साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता से पुलिस विभाग एवं उत्तराखंड सरकार का नाम गौरवान्वित किया है।
श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व रुद्रपुर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर सेवा कार्य में अनेक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। प्रमुख रूप से कुशल अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, प्रमोद यादव, सुधीर डागर, नितिन अग्रवाल, निखिल चंडोक, जितेंद्र साहनी, शिवांश अग्रवाल, उपेन्द्र नाथ तिवारी, डॉ. मंजू तिवारी, मनीष मित्तल एडवोकेट, अंकित शर्मा, जुगनू अरोड़ा, चेतन गौड़, पार्षद पवन राणा, राजेश कामरा, जितेंद्र तिवारी, रवि अग्रवाल, विजय तम्टा सहित अन्य सम्मानित नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रुद्रपुर । खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839


