Rudrapur: तनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में पंतनगर पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 7 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली पंतनगर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए भोला सरकार और विक्की विश्वास को सिडकुल सिटी पार्क के बाहर से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी रुद्रपुर व ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मेट्रोपोलिस मॉल, जिला चिकित्सालय रुद्रपुर व अन्य सार्वजनिक स्थानों से बाइक चोरी कर जल्दी आर्थिक लाभ कमाने की कोशिश कर रहे थे। बरामद वाहनों में 6 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी शिक्षित हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत भी रहे हैं। मामले में आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में सिडकुल चौकी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर