
ओबीसी समाज को संगठित कर मजबूत बनाने पर हुआ मंथन
बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने आज रुद्रपुर स्थित आवास पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री नेत्रपाल मौर्य जी से मुलाकात की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर प्रदेश अध्यक्ष से विस्तृत चर्चा की तथा समाज को मजबूत और संगठित बनाने को लेकर अपने विचार साझा किए।मुलाकात के दौरान समाज की एकजुटता, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक समरसता तथा समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज के बीच आपसी सहयोग, भाईचारा और समन्वय को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।इस अवसर पर श्री नेत्रपाल मौर्य जी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकजुटता और सकारात्मक सोच बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” है। समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।प्रदेश अध्यक्ष ने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेदों को दूर रखते हुए सामाजिक समरसता एवं भाईचारे को मजबूत करें तथा युवाओं को समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि मजबूत समाज ही मजबूत संगठन और सशक्त राष्ट्र का आधार है।मुलाकात के दौरान उपस्थित लोगों ने श्री नेत्रपाल मौर्य जी का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित के विषयों पर निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भाजपा (रामपुर) उत्तर प्रदेश श्री सुनील मौर्य जी, पार्षद महेन्द्र मौर्य जी, नामित पार्षद जितेंद्र मौर्य जी, संजीव, अनिकेश, मान सिंह, पवन, प्रेमशंकर, परमेंद्र, सतीश, रवि, मनीष, उमेश, वीरपाल, संजीव, मुनीश, अमित, त्रिवेन्द्र सहित अन्य जन उपस्थित रहे!


