spot_img

Chamoli: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी जवानों से भरी बस, मचा हड़कंप

अवश्य पढ़ें

spot_img

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सेना के जवानों को लेकर जा रही एक बस सोनल के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कुछ जवानों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी जवान सुरक्षित हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना के जवानों का दल बस से जोशीमठ से रायवाला जा रहा था। जैसे ही बस सोनल के समीप पहुंची, चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के दूसरी ओर गहरी खाई थी, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

उसने बस को पहाड़ी की तरफ मोड़कर गंभीर परिणामों से बचा लिया।
हादसे की सूचना वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से सभी जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिन जवानों को हल्की चोटें आई थीं, उन्हें 108 आपातकालीन सेवा की एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर