न्यूज प्रिंट, चम्पावत। जिला मुख्यालय के जाने-माने प्रतिष्ठित व्यापारी व मनोज ट्रेडर्स के स्वामी मनोज कलखुड़िया का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही चम्पावत सहित पूरे जनपद के व्यापारिक जगत और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक मनोज कलखुड़िया पूरे चंपावत जिलेभर में अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और उत्कृष्ट सामाजिक व्यवहार के लिए जाने जाते थे।
हर वर्ग के लोगों से उनका व्यवहार ही उनकी पहचान थी। उनके अचानक निधन पर व्यापार मंडल सहित अन्य संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह ने बताया कि मनोज कलखुड़िया का जाना व्यापारिक समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुःखद सूचना के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। और जिलेभर के लोग भी सोशल मीडिया पर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
सभी लोग इस दुःख की घड़ी में शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकग्रस्त परिवार को इस असहनीय आघात को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


