40.7 C
Rudrapur
Wednesday, June 17, 2026

International Day of Yoga: योग अपनाओ, नशा भगाओ! योग की दौड़ में दौड़ा चंपावत, नशा मुक्त समाज का दिया संदेश पड़े पुरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिंट, चंपावत। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व जनपद में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड तथा जिला प्रशासन चम्पावत के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को रन फॉर योगा जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।


बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस जागरूकता दौड़ में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर योग के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रात 6:30 बजे पुलिस लाइन चम्पावत से प्रारम्भ होकर गोरल चौड़ मैदान तक किया गया।कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रतिभागियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई तथा युवाओं से नशे से दूर रहकर योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का माध्यम भी है।


कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय ने “रन फॉर योगा” को एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान बताते हुए इसे नशा मुक्त समाज के निर्माण से भी जोड़ा। उन्होंने बच्चों एवं युवाओं से जीवन में नियमित योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज के निर्माण का सशक्त माध्यम है तथा युवा पीढ़ी को इसके प्रति प्रेरित किया जाना आवश्यक है। प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित दौड़ में बालक वर्ग में शंकर ने प्रथम, हरीश ने द्वितीय व राजीव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में पूजा भण्डारी ने प्रथम, मोनिका बिष्ट दूसरा जबकि सोनी बोहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेताओं को को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनंद सिंह गुसाईं, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र सिंह सामंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर