40.7 C
Rudrapur
Wednesday, June 17, 2026

Uttarakhand: चुनावी तैयारियों को धार देने आज देहरादून पहुंचेंगी कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा

अवश्य पढ़ें

कांग्रेस भवन में दो दिन चलेगा बैठकों का दौर, संगठनात्मक मजबूती पर फोकस

न्यूज प्रिन्ट, देहरादून। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगी। उनके दौरे के दौरान कांग्रेस भवन में विभिन्न स्तरों की बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति पर व्यापक चर्चा होगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार कुमारी सैलजा सुबह कांग्रेस भवन पहुंचकर सबसे पहले जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस तथा अन्य अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद कर आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगी।

शाम के सत्र में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पूर्व मंत्रियों और विधायकों के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित होंगी। इन बैठकों में संगठन की वर्तमान स्थिति, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी चुनावों को लेकर सुझाव और फीडबैक लिया जाएगा।

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से प्रदेश प्रभारी लगातार कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ संवाद कर रही हैं। इससे पूर्व वह गढ़वाल और कुमाऊं मंडल का विस्तृत दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुकी हैं।

कांग्रेस मीडिया कमेटी के अध्यक्ष राजीव महर्षि ने बताया कि प्रदेश प्रभारी के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि 18 जून को भी वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर