36.4 C
Rudrapur
Thursday, May 22, 2025

Rudrapur : पीडि़त परिवारों से मिला कांग्रेस नेताओं का शिष्ट मण्डल, बोलीं शर्मा- उजाड़े गये परिवारों के पुनर्वास के लिए किया जायेगा संघर्ष, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा एवं महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के शिष्ट मण्डल ने दरिया नगर में अतिक्रमण के नाम पर उजाड़े गये परिवारों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लडऩे का भरोसा दिलाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पीडि़तों के पुनर्वास और उन्हें मुआवजा दिलाये जाने के लिए पार्टी संघर्ष करेगी।

बता दें पिछले दिनों प्रशासन ने दरिया नगर में अतिक्रमण के नाम पर कई लोगों के आशियाने उजाड़ दिये थे। प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसको लेकर शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, पफुदेना साहनी, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा आदि कांग्रेस नेताओं ने पीडि़त परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान पीडि़तों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि वे लोग करीब चालीस वर्षों से यहां पर निवास कर रहे थे, प्रशासन ने उन्हें अतिक्रमण के नाम पर उजाड़कर खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर कर दिया है। पीडि़तों ने कहा कि उन्हें सामान निकालने तक का मौका नहीं दिया गया।

पीडि़तों का आरोप था कि विधायक ने अपने रिश्तेदार के मकान को नहीं टूटने दिया लेकिन अन्य को प्रभावितों से उनका हालत तक नहीं पूछा। पीडि़तों ने प्रशासन पर मनमानी और पूंजीपतियों और बिल्डरों के इशारे पर काम करने का आरोप भी लगाया। महानगर अध्यक्ष ने पीडि़त परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि गरीबों के आशियाने उजाडऩा निंदनीय है। भाजपा सरकार ने हमेशा गरीबों को उजाडऩे का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीडि़त परिवारों के साथ खड़ी है, उनके पुनर्वास और मुआवजा दिलाये जाने के लिए पार्टी खुकर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को मजबूती से लड़ा जायेगा। सीपी शर्मा ने कहा कि रोडवेज में बन रहे शॉपिंग काम्पलेक्स के मालिकानों को खुश करने के लिए गरीबों के आशियाने और दुकानों को उजाड़ा जा रहा है, कांग्रेस इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश हाईकमान को इस पूरे मामले से अवगत कराया जायेगा और आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी।
महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि सूचना अधिकार के तहत इस भूमि की पूरी जानकारी मांगी जायेगी जरूरत पडऩे पर गरीबों के साथ हुए अन्याय को लेकर न्यायालय की शरण भी ली जायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीडि़त परिवारों के साथ हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर