42.1 C
Rudrapur
Thursday, June 4, 2026

Pantnagar Airport: पहुंचे राहुल गांधी कांग्रेसियो ने किया स्वागत

अवश्य पढ़ें

पंतनगर/अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi बुधवार को पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका स्वागत उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष Ganesh Godiyal, विधायक Tilak Raj Behar, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा तथा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी सहित पार्टी पदाधिकारियों ने किया। पंतनगर पहुंचने के बाद राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए, लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें उड़ान की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद हेलीकॉप्टर को वापस पंतनगर एयरपोर्ट लौटना पड़ा। बताया गया कि राहुल गांधी ने पंतनगर से ही अल्मोड़ा की जनता को संबोधित करने का प्रयास किया। कुछ समय तक मौसम साफ होने का इंतजार किया गया, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने पर उनका अल्मोड़ा दौरा स्थगित करना पड़ा और वह अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी के अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में निराशा देखने को मिली। जनसभा में शामिल होने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मंच से उनके कार्यक्रम रद्द होने की घोषणा के बाद कार्यकर्ता मायूस होकर वापस लौट गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण कार्यक्रम प्रभावित हुआ, जबकि कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी को सुनने को लेकर खासा उत्साह था।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर