spot_img

हल्द्वानी के बेलबाबा के पास हथिनी को हरियाणा परिवहन निगम की बस ने मारी टक्कर…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

spot_img

न्यूज़ प्रिंट,हल्द्वानी- के बेलबाबा के पास हथिनी को हरियाणा परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई। चोटिल हथिनी के पास हाथियों का झुंड इकट्ठा हो गया था। इस तरह के हादसे न केवल वन्यजीवों के लिए खतरनाक होते हैं, बल्कि मानव-जीव संघर्ष को भी बढ़ाते हैं। वन अधिकारी और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। उम्मीद है कि हथिनी की देखभाल के लिए जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।

यह पूरा मामला तराई केंद्रीय वन विभाग का है डीएफओ यूसी तिवारी ने कहा हथिनी को हरियाणा रोडवेज की बस से टक्कर लगी है सुबह के समय हाथियों का झुंड सड़क पार कर रहा था कि अचानक एक हथिनी रोडवेज की बस के सामने आ गई जिसमे उसको टक्कर लग गई और वह काफी घायल है डीएफओ ने बताया ऐसे हादसों को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे, जानकारी यह भी लगी है की हथिनी गर्भवती है लेकिन वन विभाग के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर