न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । दिल्ली में होने वाली 14 दिसंबर को वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को लेकर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने वार्ड एक मारुति कुंज पहुंचकर चर्चा की। जहां विभिन्न क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस नगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है और वोट चोरी कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में महारैली का आयोजन किया जा रहा है और देश भर से लाखों कांग्रेस के कार्यकता पहुंचेंगे।

ममता रानी ने कहा कि रुद्रपुर में भी लगातार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है और सभी में बहुत उत्साह है। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर से भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता इस महारैली में भाग लेंगे।इस दौरान जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा,सीपी शर्मा,उमा सरकार, सुरेश प्रजापति, सतीश कुमार, देवेंद्र पांडेय, राजेंद्र, महेश, रोशन लाल, हरीश बाबू, प्रेम पाल शर्मा,रामरतन पांडे,पूरन लाल, लालाराम,मंगल सिंह, आरती, पूनम कश्यप, गीता मेहरा, ललिता,फूलवती, चंद्र जोशी,रेखा सिंह आदि मौजूद थे।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें , 9837611839


