37.5 C
Rudrapur
Friday, April 24, 2026

नेत्रदान-महादान: ऊषा अनेजा जी की स्मृति में दो लोगों के जीवन में फैलेगी रोशनी

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,गदरपुर। कुंज विहार कॉलोनी गदरपुर निवासी रमेश लाल अनेजा की धर्मपत्नी ऊषा अनेजा जी के देहावसान के पश्चात उनके पुत्र अंकुश अनेजा ने नेत्रदान हेतु सहमति देकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एस के मित्तल की उपस्थिति में सी आर मित्तल नेत्रदान केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ एल एम उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावतने कागजी औपचारिकता पूरी कर नेत्रदान की प्रक्रिया सम्पन्न की ।इस अवसर पर आशीष अनेजा, रॉबिन फुटेला,नवीन खेड़ा,कपिल गेंदा, पंकज सेतिया, राहुल अनेजा, राजकुमार अनेजा, सचिन चावला मौजूद थे। इस नेत्रदान के लिए महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सोचो डिफरेंट संस्था,भारत विकास परिषद एवम अन्य सभी स्वयंसेवी संस्थाओं का इस महती कार्य में योगदान के लिए आभार जताया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर