न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर।वार्ड नंबर 05 मुखर्जी नगर में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर विकास शर्मा ने पांच सड़कों और नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन निर्माण कार्यों पर कुल 27.61 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने महापौर का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
महापौर ने शिव गोलदार के घर से अशोक विश्वास के घर तक, चिंतामणि के घर से सुनील के मकान तक, श्याम गली मार्ग, आयुष डेयरी से हासीम के घर तक तथा रंजन सिंह के मकान से राजेंद्र के घर तक सड़क और नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से जलभराव की समस्या दूर होगी और लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
जनसभा को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। राज्य सरकार के सहयोग से नगर निगम शहर के हर वार्ड तक विकास पहुंचा रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।
महापौर ने कहा कि रुद्रपुर को स्मार्ट और क्लीन सिटी बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। शहर में सड़क नेटवर्क मजबूत करने, जल निकासी व्यवस्था सुधारने और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए योजनाएं संचालित हैं।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और सभी निर्माण कार्य तय समय में पूरे किए जाएंगे। कार्यक्रम में पार्षद कुसुम शर्मा सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 । रुद्रपुर।


