36.9 C
Rudrapur
Sunday, June 14, 2026

नेत्रदान-महादान: सरदार सिंह काल्हों के निधन के बाद दो लोगों के जीवन में होगा उजाला

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,बाजपुर। ज्ञानदीप ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन सरदार सिंह काल्हों के निधन के पश्चात उनके परिजनों ने नेत्रदान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। परिजनों प्रभजोत कौर एवं गुरसेवक सिंह ने नेत्रदान के लिए सहमति देकर मानवता की मिसाल कायम की। इस पुनीत कार्य को “सोचो डिफरेंट” संस्था के संदीप चावला और विकास भुसरी के सहयोग से संपन्न कराया गया। महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एस. के. मित्तल की उपस्थिति में सी. आर. मित्तल नेत्रदान केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एल. एम. उप्रेती के निर्देशन में नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई।

इस दौरान आई टेक्नीशियन मनीष रावत ने आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी कर नेत्रदान प्रक्रिया को संपन्न कराया। चिकित्सकों के अनुसार इस नेत्रदान से दो जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी लौटने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान संदीप चावला, सौरभ परमार, मेजर केशव सिंगला, अमित सिंगला, सत्यभान गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे। महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने परिजनों के इस निर्णय की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और सभी सामाजिक संस्थाओं के सहयोग को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रेरणादायक बताया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर