32.1 C
Rudrapur
Monday, May 11, 2026

लिटिल किंगडम स्कूल में द टैलेंट शो” का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाया हुनर

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट  रुद्रपुर। मदर्स डे के अवसर पर लिटिल किंगडम प्रिपरेटरी स्कूल परिसर में “समर्पण – द टैलेंट शो” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो वैष्णवी शक्ति पीठाधीश्वरी मां हंसेश्वरी भारती जी महाराज को समर्पित रहा।

लवी अकादमी के सौजन्य से लक्ष्य शर्मा एवं विकास शर्मा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 80 से अधिक प्रतिभागियों ने सिंगिंग एवं डांस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक हरेंद्र पुरी, प्रशासिका परविंदर पुरी एवं वैष्णव भजन मंडल के सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर किया।

सिंगिंग प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में चिन्मय अनेजा प्रथम, मानव बबली द्वितीय एवं आरिश खान तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में आयुष्मान चौबे प्रथम, निखिल पाल द्वितीय एवं शिवांश सारस्वत तृतीय रहे, जबकि सीनियर वर्ग में साई जोशी ने प्रथम, पारिधि अग्रवाल ने द्वितीय एवं वेदांशी अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

डांस प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में वृंदा प्रथम, गुंगुन द्वितीय एवं मायशा तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में अक्षिता प्रथम, आद्रिका द्वितीय एवं आराध्या तृतीय रहीं, जबकि सीनियर वर्ग में संस्कृति प्रथम, शिविका द्वितीय एवं वरेन्या तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आयोजन में बच्चों के उत्साह और प्रदर्शन को दर्शकों ने सराहा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर