न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में झील से चामुंडा मंदिर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर 2 करोड़ रुपये की लागत से बनी सीसी सड़क का विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर लोकार्पण किया।
यह सड़क राज्य योजना के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा 450 मीटर लंबाई में व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनाई गई है। लंबे समय से खराब पड़े इस मार्ग के बनने से आवागमन सुगम हुआ है और क्षेत्र में जाम की समस्या में भी कमी आई है।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक शिव अरोरा का स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में उन्हें लड्डुओं से तौला गया तथा चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि 2022 में उनके द्वारा इस मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा गया था, जिसके बाद राज्य योजना से 2 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए और अब यह सड़क बनकर तैयार हुई है।
उन्होंने कहा कि यह मार्ग ट्रांजिट कैंप और सिडकुल क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए महत्वपूर्ण है और इसके बनने से यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, दिलीप अधिकारी, प्रीत ग्रोवर, अनिल शर्मा, पार्षद एमपी मौर्य, शिवकुमार गंगवार, राजेंद्र राठौर, कैलाश राठौर, राधेश शर्मा, मुकेश रस्तोगी, शम्मी गुप्ता, आनंद गुप्ता, प्रेमपाल, दीपू रस्तोगी, नंदलाल, शक्ति सिंह, अनीता श्रीवास्तव, विशाल शील, विजय डे, मदन दिवाकर, डीके गंगवार, प्रदीप राठौर, अखिल विश्वास, रामाधारी गंगवार, सचिन पाठक, आदेश भारद्वाज, मनोज कर, मयंक कक्कड़, मनोज मदान, सुनील यादव, तारक सरकार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


