26.1 C
Rudrapur
Tuesday, May 12, 2026

Rudrapur : सिंह कालोनी में महापौर ने दी 26 लाख के विकास कार्यों की सौगात

अवश्य पढ़ें

  • सीसी सड़क एवं नाली निर्माण और स्वर्गीय हरिराज सिंह चौहान स्मृति द्वार का शिलान्यास

न्यूज़ प्रिंट रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 33 सिंह कॉलोनी में पार्षद सुशील चौहान के साथ लगभग 26 लाख रुपए की लागत से बनने जा रही हीरा बल्लभ पाण्डेय के घर से सिंह कॉलोनी गली न 3 तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य एवं स्वर्गीय हरिराज सिंह चौहान स्मृति द्वार का विधिवत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।

इस मौके पर वार्डवासियों ने महापौर विकास शर्मा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनका आभार aप्रकट किया। शिलान्यास कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में विकास की जो गति है, वह अभूतपूर्व है। राज्य सरकार के सहयोग से ही नगर निगम रुद्रपुर आज हर वार्ड के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने में सक्षम हो पा रहा है। हमारी सरकार का विजन केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि धरातल पर काम उतारना है। महापौर ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि आयुष्मान योजना से लेकर अंत्योदय कार्ड धारकों तक को मिल रही सुविधाएं सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण हैं।

नगर निगम की भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए महापौर ने कहा कि उनका लक्ष्य रुद्रपुर को स्मार्ट और क्लीन सिटी बनाना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में मुख्य सड़कों के साथ-साथ वार्डों के आंतरिक मार्गों का जाल बिछाया जाएगा। जल निकासी के लिए मास्टर ड्रेनेज प्लान पर काम चल रहा है। साथ ही, शहर को हरा-भरा करने के लिए निगम अपनी नर्सरी विकसित कर रहा है, जिससे वार्डों में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। महापौर ने विश्वास दिलाया कि मुखर्जी नगर ही नहीं, बल्कि शहर का हर कोना आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, पार्षद सुशील चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मंडल महामंत्री जितेंद्र संधू भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान राजू चौहान पार्षद इंद्रजीत सिंह , कमल पाल, राजेंद्र सिंह रावत, दलीप सिंह, हुकुम सिंह, अमन पाठक बंटी पवार, अजय चौहान, आदेश राणा, पंडित दुर्गा शरण भाजपाई, हरेंद्र चहल, सुशील मोदी , आशीष कुमार, कुबेर भारती , वीरेंद्र सिंह, संजय गहलोत, सोशल मीडिया प्रभारी अक्षय गहलोत, हरीश शर्मा , हिमांशु, गीता , प्रीति, नेहा ,अनीता , कमला पांडे, माही, शकुंतला दलीप रावत आदि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर