34.5 C
Rudrapur
Sunday, June 1, 2025

Rudrapur: पार्षद की गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेसियों में आक्रोश, एसएसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन, पढ़ें खबर..

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 8 शिव नगर से पार्षद शिवकुमार गंगवार की गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेसियों में आक्रोश छा गया। आज महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी एसएसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन कर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। यहां उन्होंने आरोपी पार्षद के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग की।
पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा की होली के दिन भाजपा के पार्षद शिव कुमार गंगवार ने महिलाओं से अभद्रता की जब यह मामला भाजपा के संज्ञान में आया तो भाजपा ने आरोपी पार्षद को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया लेकिन उसके खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई। जिससे महिलाओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा यदि आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं की गई तो महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा के पार्षद ने दो महिलाओं से दुव्र्यवहार किया गया, वह बेहद अशोभनीय हैं। शर्मा ने कहा कि इस मामले में हालांकि भाजपा ने पार्षद को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया लेकिन उसके पश्चात भाजपाई शांत होकर बैठ गए, जिससे प्रतीत होता है कि वह इसको बचाना चाहते हैं। उन्होंने पार्षद पर आरोप लगाया कि वह पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाओं में शामिल रह चुके हैं और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नशे के कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा की पुलिस ने इस पार्षद के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई। कहा यदि पुलिस ने कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर मोर्चा खोलेगी।
वहां ममता रानी, मोनिका ढाली, प्रीति साना, दिव्या सूरजपाल, सतीश कुमार, अनिल शर्मा, काजल चौहान, चिराग कालरा, गीता गुप्ता, अंजली कोली, सरोज रानी, सुनील आर्या, बाबू विश्वकर्मा, मोहन कुमार, नरेश पाल, लक्की, सुमित राय आदि शामिल रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर