33 C
Rudrapur
Sunday, April 20, 2025

अगर आपके बनाये हुये पराठे भी हो जाते हैं हार्ड तो अपनायें ये खास ट्रिक, बनेंगे मुलायम पराठे, जानें कैसे…

अवश्य पढ़ें

ज्यादातर घरों में बच्चों को टिफिन में पराठा सब्जी दिया जाता है। सूखी सब्जी के साथ पराठे खाने में काफी टेस्टी लगते हैं। हालांकि कुछ लोगों के पराठे ठंडे होने पर काफी कड़े हो जाते हैं। ऐसे पराठे खाने में अच्छे नहीं लगते। अगर इन्हें दोबारा गर्म करके खाओ तो स्वाद वैसा नहीं रहता है। इसलिए आज हम आपको एकदम मुलायम पराठा बनाने की एक ट्रिक बता रहे हैं। जिससे आपके पराठे पूरे दिन रखने पर भी ऐसे ही सॉफ्ट बने रहेंगे। अगर आपको एक पराठा खाने की भूख है तो ये वाले पराठे दो खा जाएंगे। जानिए मुलायम पराठा कैसे बनाते हैं और ठंडे होने पर भी ये पराठे कड़क क्यों नहीं होते हैं?

इस ट्रिक से बनते हैं एकदम मुलायम पराठे

  • 1- पराठा बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप आटा अच्छी तरह से गूंथें। आटे को थोड़ी देर सेट होने के लिए रख दें और पराठे का आटा हल्का नरम गूथना चाहिए, इससे पराठे मुलायम बनते हैं।
  • 2- आप आटे में पिसी अजवाइन और थोड़ा नमक साथ में 1 चम्मच घी मिला लें। इन चीजों को डालकर आटा गूंथने से पराठे में अच्छा स्वाद आएगा। अजवाइन और नमक आपके लिए ऑप्शनल है।
  • 3- अब आटे की लोई लेकर उसे रोटी से थोड़ा छोटा बेल लें और फिर पूरी रोटी पर ऑयल लगा लें। अब इसे फोल्ड करते अपने हिसाब से परत बना लें। तिकौने पराठे ज्यादा अच्छे लगते हैं। हर परत के बीच ऑयल जरूर लगाएं। इससे आपके पराठे मुलायम बनेंगे।  
  • 4- अब तेज गैस पर पराठे को दबाते हुए सेंक लें। इससे पराठा आसानी से फूल जाएगा और सारी परत एकदम अलग-अलग हो जाएंगी। इस तरह बना पराठा बहुत ही मुलायम बनता है। इसे आप कितनी भी देर रखें ये कड़ा नहीं होगा।
  • 5- पराठे को ज्यादा समय तक मुलायम बनाने के लिए एक और ट्रिक है कि आप पराठे को सेंकने के बाद जब निकाल लें। तो इस पर रोटी की तरह ही घी लगा दें। इस तरह पराठा पूरे दिन रखने पर भी एकदम मुलायम बना रहेगा। बच्चों के टिफिन में जो पराठा आप रखें उसे इसी तरह से रखें।
  • 6- खासतौर से दाल के पराठे, स्टफिंग वाले पराठे के ऊपर थोड़ा घी जरूर लगा दें। इससे पराठा खाने में ज्यादा टेस्टी और सॉफ्ट लगेगा। आप एक बार इन सारी ट्रिक्स को अपनाकर पराठा जरूर बनाएं।
- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर