17.4 C
Rudrapur
Friday, March 21, 2025

अगर आपने भी लगा रखा है मनी प्लांट का पौधा तो इसकी हेल्थ और ग्रोथ के लिये अपनायें ये उपाय

अवश्य पढ़ें

क्या आपको भी अलग-अलग तरह के पौधों को उगाना और उनकी देखभाल करना पसंद है? अगर हां, तो आपको मनी प्लांट भी उगाना चाहिए। मनी प्लांट की हेल्थ और ग्रोथ को लंबे समय तक बनाए रखना काफी ज्यादा चैलेंजिंग साबित हो सकता है। अगर आप भी इसे अपने घर पर उगाना चाहते हैं तो आपको इसकी देखभाल से जुड़ी कुछ जरूरी बातों की जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

कब-कब देना चाहिए पानी?
जरूरी नहीं है कि आपको हर रोज मनी प्लांट में पानी डालना पड़े। आपको इस पौधे को तब पानी देना चाहिए, जब मिट्टी का ऊपरी हिस्सा छूने पर सूख जाए। मनी प्लांट में ह्यूमिडिटी और टेंपरेचर के मुताबिक पानी डाला जाता है। मनी प्लांट में हर एक से दो हफ्ते में एक बार पानी डालनी की सलाह दी जाती है। आपको हर सात से दस दिनों के अंदर मनी प्लांट का पानी बदलना चाहिए।

गौर करने वाली बात
आपको मनी प्लांट को डायरेक्ट धूप के संपर्क में आने से बचाना चाहिए। इसके अलावा आपको इस बात का भी ध्यान रखना पड़ेगी कि आपके पौधे में फंगस न लग जाए वरना आपका पौधा पूरी तरह से खराब भी हो सकता है। साथ ही आपको मनी प्लांट की लंबाई के लिए डैमेज्ड और यैलो पत्तों की छंटाई भी करते रहनी है। अगर आपने मनी प्लांट को मिट्टी में उगाया है तो इसे समय-समय पर खाद देते रहना न भूलें।

असरदार साबित होगी ये टिप
अगर आप गमले में मनी प्लांट उगाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके गमले में एक्स्ट्रा पानी के निकलने के लिए छेद जरूर होना चाहिए।
इस तरह की टिप्स को फॉलो कर आप अपने मनी प्लांट की हेल्थ और ग्रोथ, दोनों को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर