28.2 C
Rudrapur
Wednesday, July 2, 2025

Indonesia : अवैध सोने का खनन कर रहे लोग भूस्खलन की चपेट में आये, एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत, पढ़े पूरा मामला…

अवश्य पढ़ें

पडांग: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में भयावह हादसा हुआ है। हादसा अवैध सोने की खान में हुआ है। घटना उस वक्त हुई जब अवैध रूप से सोने का खनन कर रहे लोग भूस्खलन की चपेट में आ गए। भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। दर्जनों की संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जा रही है। बचाव दल की टीमें मलबे में फंसे लोगों को बचाने के काम में जुटी हैं।

मलबे में दबे हुए हैं लोग
स्थानीय आपदा एजेंसी कार्यालय के प्रमुख इरवान एफेंदोई ने हादसे को लेकर जानकारी दी है। इरवान ने कहा कि पश्चिम सुमात्रा प्रांत के सूदूर सोलोक जिले में सोना निकालने के लिए खुदाई कर रहे लोग भूस्खलन के कारण आस-पास के पहाड़ी इलाके से बहकर आए कीचड़ और अन्य तरह के मलबे में दब गए। उन्होंने कहा कि कम से कम 25 लोग अब भी दबे हुए हैं। बचाव कर्मियों ने तीन लोगों को जीवित बाहर निकाला है। रात और बचाव का काम जारी है।

पहले भी हुए हैं हादसे
यह पहला मौका नहीं है जब इंडोनेशिया में इस तरह का हादसा हुआ है। इससे पहले इसी साल जुलाई के महीने में भी दिल को झकझोर देने वाला हादसा हुआ था। जुलाई में बारिश की वजह से सुलावेसी द्वीप पर सोने की एक अवैध खदान ढह गई थी। इस हादसे में 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। हादसा उस वक्त हुआ था जब सोने की खदान में 100 से अधिक लोग खुदाई कर रहे थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर