न्यूज़ प्रिंट,खटीमा। विकासखंड के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन मानसिक रूप से कमजोर है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह घर पहुंची तो उसके कपड़े फटे हुए थे। मां व बहन ने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि जब वह घर पर अकेली थी तो शुभम नाम का युवक उसके पास आया। वह उसे अन्यत्र ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सीओ विमल रावत ने बताया कि आरोपी शुभम के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Khatima Crime: मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म, पीड़िता के भाई की तहरीर पर केस दर्ज…पढ़े पूरी खबर





