24.1 C
Rudrapur
Sunday, February 16, 2025

kichha :नगला में भाजपा के सचिन शुक्ला ने खिलाया कमल, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

निर्दलीय प्रत्याशी 222 वोटों पर सिमटे

न्यूज प्रिन्ट, किच्छा। नगला नगर पालिका सीट पर भाजपा के सचिन शुक्ला ने जीत दर्ज कर ली है। सचिन शुक्ला ने बड़े अन्तर से निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम सिंह को हराया है। जीत दर्ज करने के बाद सचिन ने नगला में विकास की नई गाथा लिखने की बात कही है। वहीं, नगला के सभी सात वार्डों के भी परिणाम आ गये हैं। बता दें कि नगला में पहली बार नगर पालिका का चुनाव हो रहा था। इस बार 2811 मतदाताओं में से 2399 वोटरों ने मतदान किया था। जिसके बाद शुरुआत से ही लग रहा था कि भाजपा यहां से जीत दर्ज कर लेगी। आज सुबह जैसे ही परिणाम आने शुरू हुये भाजपा के प्रत्याशी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। दोपहर में परिणाम आने तक भाजपा के सचिन शुक्ला को 2078 मत मिले तो निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम सिंह केवल मात्र 222 वोटों पर ही सिमट गये। सचिन ने विक्रम को 1856 मतों के अंतर से परास्त कर दिया। सचिन ने कहा कि यह नगलावासियों की जीत है। कांगे्रस शुरू से ही यहा खड़ी नहीं थी और जिन लोगों ने निर्दलीय प्रत्याशी को चुनाव लड़वाया वो उनकी जमानत बचाने में भी कामयाब नहीं हो सके। वहीं, वार्ड एक में नेहा मिश्रा, वार्ड 2 में ज्योति प्रसाद, वार्ड तीन में नीलम यादव, वार्ड 4 में सुनील रोहेला, वार्ड 5 में अजय तो वार्ड सात में देवेंद्र यादव ने जीत दर्ज की। बता दें कि वार्ड छह में निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल दत्त पहले ही निर्विरोध घोषित हो चुके हैं।

नगला के लोगों ने कांगे्रस को पूरी तरह से नकार दिया। नगलावासियों ने हमपर विश्वास जताया, उसके लिये हम आभारी है। यह जीत नगला के लोगों की जीत है। हमारा परिवार सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी, प्यारे कार्यकर्ताओं सहित पूरे भाजपा संगठन का धन्यवाद करता है।

राजेश शुक्ला
पूर्व विधायक

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर