42.1 C
Rudrapur
Thursday, June 4, 2026

मुख्य आरोपी विकास सागर पर हर माह 35 हजार की अवैध वसूली का आरोप

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर/गदरपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपराध एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस ने अवैध वसूली और रंगदारी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सरोवरनगर निवासी फईम अहमद ने कोतवाली गदरपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 जून 2026 को उसका भाई वरीस अहमद रुद्रपुर से घर लौट रहा था। इस दौरान मसीत गांव जाने वाले मार्ग पर विकास सागर अपने साथियों अमित सागर, प्रदीप दिवाकर और गोलू कोटिया के साथ पहुंचा और उसे जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी विकास सागर शिकायतकर्ता के भाई से पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई का भय दिखाकर हर माह लगभग 35 हजार रुपये की अवैध वसूली कर रहा था। छीने गए मोबाइल में अवैध वसूली से जुड़े अहम साक्ष्य मौजूद थे, जिन्हें मिटाने के उद्देश्य से फोन को भी ले जाया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिवाइन सिटी कॉलोनी, छतरपुर क्षेत्र में दबिश देकर विकास सागर, अमित सागर और प्रदीप दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गुलरभोज फ्लाईओवर के पास झाड़ियों से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया।

आरोपियों ने सिम तोड़कर और फोन को फॉर्मेट कर साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश की थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन भी कब्जे में ले लिया है। फरार आरोपी गोलू कोटिया की तलाश जारी है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, रंगदारी और आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर