29.8 C
Rudrapur
Friday, July 17, 2026

“12 साल विश्वास के” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों का उल्लेख, राज्य की विकास योजनाओं पर भी प्रकाश

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,खटीमा। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का छोलिया नृत्य, थारू सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में देश ने वैश्विक स्तर पर एक मजबूत पहचान बनाई है। बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, हर घर जल योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने आम जनजीवन को सरल और सुरक्षित बनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आज देश के लगभग 85 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही स्वदेशी वैक्सीन निर्माण और वैश्विक स्तर पर वैक्सीन आपूर्ति ने भारत की भूमिका को विश्व मंच पर और मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता लागू करने, नकल विरोधी कानून लाने और पारदर्शिता के साथ 33 हजार से अधिक नियुक्तियां करने जैसे ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य और राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्य मंत्री रंजीत सिंह नामधारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर