38.1 C
Rudrapur
Thursday, April 23, 2026

भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट के नेतृत्व में जनसेवा अभियान निरंतर जारी, जनता की सेवा में सदैव तत्पर

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। शहर में जनसेवा की भावना को सशक्त रूप देते हुए एक सराहनीय पहल निरंतर गति पकड़ रही है। भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट के नेतृत्व में संचालित जनसेवा अभियान लगातार जरूरतमंदों के लिए आशा का केंद्र बनता जा रहा है। यह अभियान जनसेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का जीवंत उदाहरण बन चुका है। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान श्री हनुमान जी एवं भगवान शिव-पार्वती जी की पूजा-अर्चना कर किया गया, जिसमें समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इस जनसेवा अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन सैकड़ों जरूरतमंदों, श्रमिकों एवं राहगीरों के लिए भंडारे के माध्यम से निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण कर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य संबंधी सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने कहा कि उन्होंने राजनीति को जनसेवा के लिए चुना है और वह सदैव जनसेवा के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता पहुंचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है और इसी भावना के साथ यह अभियान निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से प्रेरणा लेकर यह जनसेवा कार्यक्रम विगत कई माह से संचालित किया जा रहा है और आगे भी इसे निरंतर जारी रखने का प्रयास रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह जनता की सेवा के लिए हर समय तैयार हैं और जरूरतमंदों के साथ खड़े रहना ही उनका कर्तव्य है।

आज की जनसेवा में कुशल अग्रवाल, ओम अग्रवाल, प्रमोद यादव, निखिल चंडोक, अनुज अग्रवाल, अंकित शर्मा, एडवोकेट मनीष मित्तल, शिवांश अग्रवाल, चौधरी सुधीर डागर, अमित मित्तल, नीलम अग्रवाल जी, अखिलेश सिंघल जी एवं अखिल भारतीय योग संस्थान एलायंस के केंद्र प्रमुख सुरेश पालिया , पूर्व केंद्र प्रमुख कमला सिंह की उपस्थिति रही, जिन्होंने जनसेवा कार्यों में सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा कार्यों से जुड़े रहने का संकल्प लिया। अंत में यह संदेश दिया गया कि जनसेवा का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और समाज के हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने का प्रयास सतत रूप से किया जाता रहेगा। यह पहल सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर