22.1 C
Rudrapur
Wednesday, March 12, 2025

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के नाम से यूपी में हो रही वसूली…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

कैबिनेट मंत्री ने बरेली में दर्ज कराया मुकदमा, एक महिला और एक चिकित्सक नामजद 

न्यूज़ प्रिंट,बरेली –कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के नाम पर यूपी में उगाही की जा रही थी। आरोप है कि एक महिला और उसके कथित मौसा कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के नाम और पद का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बरेली में कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी और डॉक्टर आरसी पांडेय के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री रेखा आर्या का कहना है कि इन दोनों आरोपियों ने न केवल उनके और उनके पति गिरधारी लाल साहू के नाम और पद का दुरुपयोग किया, बल्कि उनके खिलाफ अवैध धन उगाही और जनमानस में दबदबा बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं मंत्री रेखा आर्य ने महिला पर उनके घर से सात लाख रुपए चुराने और सोने की माला चोरी करने का भी आरोप लगाया है। बरेली पुलिस ने मंत्री रेखा आर्य की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का यूपी के बरेली जिले में ससुराल है। रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू अपने परिवार के साथ बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में रहते है।

रेखा आर्य ने बरेली के पुलिस महानिदेशक को जो शिकायत दी है, उसके मुताबिक कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी नाम की महिला ने उनका और उनके पति गिरधारी लाल साहू के नाम का गलत इस्तेमाल कर रही है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपनी शिकायत में कहा है कि कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी और डॉक्टर आरसी पांडेय उत्तराखंड सरकार का बोर्ड, हूटर, और लाल-नीली बत्ती लगाकर अपनी क्रेटा कार में धौंस जमाते हैं। उनका आरोप है कि ये लोग उनके नाम और पद का दुरुप्रयोग कर रहे हैं और इसका इस्तेमाल फर्जी तरीके से अवैध धन उगाही के लिए कर रहे हैं। रेखा आर्या की तहरीर पर कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी और डॉक्टर आरसी पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ये धाराएं विभिन्न अपराधों के लिए लागू होती हैं, जिनमें गंभीर दुराचार, सार्वजनिक जीवन में खतरा और अवैध गतिविधियां शामिल हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर