11 C
Rudrapur
Monday, February 10, 2025

Rudrapur : इंदिरा गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और जोश के साथ मनाया, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। देश की पूर्व प्रधानमंत्री लोह महिला, भारत रत्न, स्वर्गीय इंदिरा गांधी का जन्मदिन यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी के पदचिन्हों पर चलकर समृद्ध और मजबूत भारत के निर्माण की शपथ ली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीपी शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश बाबरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोपाल कृष्ण भसीन, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, पूर्व में मेयर पद की प्रत्याशी रही ममता रानी, निवर्तमान पार्षद प्रीति साना, सपना गिल, निवर्तमान पार्षद अशफाक अहमद अंसारी, निवर्तमान पार्षद मोहन खेड़ा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि और जिला प्रवक्ता साजिद खान,जिला सचिव मनोज कुमार सिंह, अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष सतीश कुमार,पूर्व मेयर प्रत्याशी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील आर्य, बाबू विश्वकर्मा, रामकृष्ण सैनी,महानगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामप्रसाद, ज्योति टम्टा, इरशाद अहमद, उमर अली सलमानी, छत्रपाल गंगवार, संगीता मंडल, उमा सरकार, दिलशाद अहमद, सुहैल खान, असलम जावेद सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर