युवा कांग्रेसी नेता शिशुपाल यादव और सोनू चौहान ने विधायक बेहड़ को चांदी का मुकुट पहनाया
न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ का 68वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन की शुरुआत प्रात: काल से ही उनके आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आगमन होने से हुई। कार्यकर्ताओं ने विधायक बेहड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान युवा कांग्रेसी नेता शिशुपाल यादव और सोनू चौहान ने विधायक बेहड़ को चांदी का मुकुट पहनाकर उन्हें बधाई दी और सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर केक काटा, जिससे वातावरण में खुशी का माहौल बना। विधायक बेहड ने कहा कि वे आज महाराजपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद किच्छा में भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यकर्ताओं और जनता का स्नेह है, जिसकी वजह से वे लगातार उनकी सेवा में तत्पर रहते हैं और उनका यह प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, मीना शर्मा, मोहनखेड़ा, साहब सिंह, अनिल शर्मा, हरीश अरोड़ा, टीटू ठाकुर, अखिलेश सिंह, विपिन चौहान, विवेक चौहान, अजय कालड़ा, मुकेश चौहान, रोहित अरोड़ा, विजय यादव, पवन वर्मा और कई अन्य कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।