36.4 C
Rudrapur
Thursday, May 22, 2025

Rudrapur : प्रकाशोत्सव पर भाजपा मेयर प्रत्याशी को किया सम्मानित, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा बगवाड़ा में जाकर श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रम में शामिल होकर माथा टेका एवं गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी का गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी ने स्वागत करते हुए सरोपा भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि श्री गुरू गोविंद सिंह जी की शिक्षायें आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रही है। गुरु गोबिंद सिंह जी विश्व के इतिहास में अद्वितीय एवं अद्भुत बलिदानी थे। उन्होंने देश सेवा में पिता, चारों पुत्र, अपनी माता जी एवं स्वयं का बलिदान कर दिया, जिसका समकक्ष उदाहरण इतिहास के किसी पन्ने में ढूंढऩे से भी नहीं मिलता। उन्होंने अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ कभी हार नहीं मानी। उन्होंने लोगों को अंधविश्वास की बेडिय़ों से मुक्त होने और ईश्वर से सच्चे प्रेम का नाता जोडऩे का संदेश दिया। उन्होंने समाज को ऊंच-नीच का भाव त्याग कर प्यार, सहृदयता, विनम्रता एवं आपसी भाईचारे से रहने की सीख दी।

श्री गुरु गोबिंद सिंह केवल सिख पंथ के गुरु नहीं, वरन विश्व के महान लोकनायक और युग-प्रवर्तक महापुरुष थे। श्री गुरु गोबिंद सिंह जैसे महान पुरुष विश्व इतिहास में दुर्लभ हैं। समाज को ऐसे महापुरूष से सीख लेकर उनकी शिक्षाओं को जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए।

इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष जसविंदर सिंह संधू,सरदार राजपाल सिंह,सरदार लखविंदर सिंह, दिलराज बाजवा, पार्षद प्रमोद शर्मा, अमनदीप विर्क, जितेंद्र संधू, विक्रम जीत सिंह विर्क, अमृत विर्क, तनवीर विर्क, हरसिमरन खैरा, प्रीतपाल सिंह, कमल सिंह, मनराज सिंह, परविंदर सिंह, अमन खैरा, मिंटू विर्क, मनप्रीत विर्क, सन्नी बाजबा, कृष्ण शर्मा, हरेंद्र शर्मा, देव शर्मा, अनुज शर्मा, योगेश प्रताप आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर