34.2 C
Rudrapur
Wednesday, May 20, 2026

Rudrapur : बच्चों ने किया मौलिक प्रतिभा का प्रदर्शन, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

  क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल में लिटरेचर फेस्ट का आयोजन

न्यूज़ प्रिंट, रुद्रपुर। क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल में लिटरेरी फेस्ट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार रवि शंकर शर्मा एवं प्रधानाचार्य चित्रा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शर्मा ने बाल साहित्य पर अनेक पुस्तके लिखी हैं तथा साहित्य जगत में कई अहम उपलब्धियां अपने नाम की है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कॉफ़ी विद ऑथर्स था, जिसमें अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार रस्किन बाँड एवं हिंदी साहित्य जगत में अनिट छाप छोड़ने वाली छायावादी कवयित्री एवं लेखिका महादेवी वर्मा का साक्षात्कार रहा। साथ ही मुकेश नैनवाल की ओर से निर्देशित नाटक अंधेर नगरी चौपट राजा का सशक्त मंचन भी किया गया, जो दर्शकों को लोट-पोट कर गया। इसके पूर्व प्रधानाचार्य चित्रा शर्मा ने रवि शर्मा एवं रश्मि शर्मा को प्रतीक चिह्न भेंट किया।

शर्मा ने बच्चों की गतिविधि स्टॉल का रिवन काट कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, फैच एवं पंजाबी भाषा के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना एवं रुचि की जागृत करना था। इसमें बच्चों ने थीं। लिटरेचर फेस्ट का रिबन काट कर उद्‌द्घाटन करते रवि शंकर शर्मा। विभिन्न स्टॉल्स के माध्यम से भाषा को मनोरंजक बनाने वाली विभिन्न गतिविधियों को प्रदर्शित किया।

प्रधानाचार्य चित्रा शर्मा ने अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल ग्रुप की कोऑर्डिनेटर स्वाति तोमर व अचीवर्स एकेडमी निदेशक रश्मि शर्मा उपस्थित रहे ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर