11.4 C
Rudrapur
Monday, January 19, 2026

Rudrapur : विभिन्न घाटों पर पहुंच मिश्रा ने की छठ मईया की पूजा अर्चना, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा ने आज प्रात: ने अपने समर्थकों के साथ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न छठ घाटों पर पूजा अर्चना की और भगवान सूर्य देव को समर्पित महापर्व पर उगते सूर्य को अघ्र्य देकर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ पर्व एक महापर्व है। जहां सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रख पूजा अर्चना करती हैं ।

बीती शाम सभी ने डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया और आज प्रात: उगते हुए सूर्य को अघ्र्य देकर सुख समृद्धि की कामना की ।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है यहां हजारों लाखों की संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग जुड़े हुए हैं। मिश्रा ने कहा कि छठ का महापर्व पूर्वांचल के लोगों के लिए श्रद्धा और आस्था का संगम है, जहां प्रत्येक श्रद्धालु इस आस्था के संगम में डुबकी लगाना चाहता है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व पर सुहागिन महिलाएं संतान की उन्नति और सुख समृद्धि की कामना करती हैं। छठ पर्व सभी के लिए आस्था का महापर्व है जिसमें भगवान सूर्य देव की उपासना की जाती है। उन्होंने सभी की सुख समृद्धि की कामना करते हुए विभिन्न घाटों पर जाकर पूजा अर्चना की।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर