spot_img

Rudrapur : जितेन्द्र व संदीप के परिवार ने किया माता की चौकी का शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

spot_img

भजन गायिका अपर्णा मिश्रा ने अपने भजनों से मोहा भक्तों का मन

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। श्री सनानतन धर्म युवा मंच की ओर से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पावन नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित माता की चौकियों की श्रृंखला में बुधवार शाम भजन गायिका अपर्णा मिश्रा ने अपने भजनों से माता का गुणगान किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी जितेन्द्र साहनी एवं संदीप ने परिवार के सदस्यों के साथ पूजा अर्चना की और ज्योत जलाकर चौकी का शुभारम्भ किया।

इस माता की चैकी में अपर्णा मिश्रा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु दौरान श्री सनातन धर्म युवा मंच के पदाध्किारियों ने मुख्य अतिथि और उनके परिवार के सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानि किया। चौैकी में भजन गायिका अपर्णा मिश्रा ने तेरी रावां बिच, मां मुरादें पूरी कर, पार करो मेरा बेड़ा भवानी, जंगल के राजा आदि भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

समापन पर पंच मेवे का प्रसाद मुख्य बाजार के पार्षद चिराग कालरा की ओर से वितरित किया गया। श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष महेश बब्बर श्री सनातन ध्र्म युवा मंच के सरपरस्त राकेश सुखीजा, राजेश छाबड़ा, श्री सनातन धर्म युवा मंच के अध्यक्ष अमित अरोरा बॉबी, महामंत्राी मनोज मुंजाल, कोषाध्यक्ष सुमित बब्बर, हरीश अरोरा, अश्वनी बजाज , राजेन्द्र खनिजों, चिराग कालरा, शिवम जग्गा, अजय, विजय चिलाना, गौरव तनेजा, गौरव जगा, राजकुमार कक्कड़, अमित चावला, रोहित जग्गा, सचिन मुंजाल, बन्टी ग्रोवर, अमित आनंद, विजय चिलाना, ओम प्रकाश अरोड़ा, राजेश अरोड़ा, गुरमीत सिंह वाही, दीपक अरोरा, संजीव आनंद, मानस जुनेजा, हिमांशु बवेजा, अशोक बवेजा, प्रेम अरोरा, नरेश छाबड़ा, योगेश कुमार, बिट्टेू ग्रोवर, विजय विरमानी, सुरेश राजदेव, शशि अरोड़ा, सोनिया अरोरा, साक्षी, लता अरोरा, राज तागरा, सोनिया सुखीजा, मोहित बत्रा आदि शामिल थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर