35.9 C
Rudrapur
Saturday, June 21, 2025

रुद्रपुर: ट्रक चालक का शव रांची में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा क्षेत्र निवासी एक ट्रक चालक जीशान का शव झारखंड की राजधानी रांची में वाहन के पीछे लोहे के एंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, जीशान निवासी पहाडग़ंज यहां करतारपुर रोड स्थित एमएस वीजीएम एक्सप्रेस लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत था। वह 21 मई 2025 को वाहन संख्या ्य 06 ष्टष्ट 0851 लेकर मानेश्वर से नोएडा और फिर रांची, झारखंड के लिए रवाना हुआ था। लेकिन 28 मई को रांची में ही उसी वाहन के पीछे लोहे के एंगल में रस्सी से लटका उसका शव मिला।
सूचना पर वहां की पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी ट्रांसपोर्टर और जीशान के परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग रांची पहुंचे और शुक्रवार शाम को शव लेकर रुद्रपुर लौटे।
शव पहुंचते ही परिजन ट्रांसपोर्टर कार्यालय पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसआई ललित मोहन रावल, एसआई मोहन चंद जोशी, दलीप कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया।
एसएसआई ललित मोहन रावल ने बताया कि 112 नंबर पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि यह केवल आत्महत्या नहीं हो सकती, बल्कि जीशान की हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ट्रांसपोर्टर ने ही एंबुलेंस की व्यवस्था कर परिजनों को रांची भेजा था, और अब वह स्वयं भी रांची जाकर स्थिति की जानकारी लेंगे।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। परिजन अब निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर