न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर – एस.पी. सॉल्वेंट लिमिटेड की स्थापना का 50 वा गोल्डन जुबली वर्ष फ़ैक्ट्री परिसर में धूमधाम से मनाया गया। जिसमे नगर के राजनीतिक क्षेत्र, व्यापारिक क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों से जुड़े सम्मानित नागरिको ने हिस्सा लिया।
सर्व प्रथम सुबह फ़ैक्ट्री के एमडी पवन अग्रवाल और डायरेक्टर अंकित अग्रवाल सहित कंपनी से जुड़े एसपी साल्वेंट परिवार ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मुख्यअतिथि महामंडेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि मनुष्य आपाधापी में ईश्वर और देवताओ को भूलता जा रहा है। हमे अपने पुरखो के साथ कुल देवता की पूजा करनी चाहिए। जिससे आपको उन्नति कमार्ग मिलेगा। उन्होंने कहा कि संसार में जिस तरह से अराजकता बढ़ी है और संस्कारो को भूलना शुरू किया है, उससे समाज में बुजुर्गो के प्रति सम्मान काम हो रहा है।

कंपनी के एमडी पवन अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज छोटे से संसाधनों के बल पर 1975 में शुरू की गई कंपनी ने पिछले पचास वर्षो में काफी उन्नति की है। यह सब कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। आप सबका आशीर्वाद रहा तो आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने इस अवसर पर आये मेहमानो का आभार व्यक्त किया।

एस.पी. सॉल्वेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पवन अग्रवाल ने गोल्डन जुबली वर्ष के अवसर पर भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए अग्रवाल ने कहा कि “आने वाले समय में हम अपने उद्योग का और विस्तार करेंगे। नई तकनीक, आधुनिक संयंत्र और गुणवत्ता उन्नयन के साथ-साथ हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। एस.पी. सॉल्वेंट केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि रोजगार सृजन और आर्थिक विकास का माध्यम बने, यही हमारा संकल्प है।”उन्होंने यह भी कहा “गोल्डन जुबली वर्ष हमारे लिए आत्ममंथन और संकल्प का वर्ष है। हम आगे भी शुद्धता और विश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।”

इस अवसर पर एसपी साल्वेंट के डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने सभी आगंतुकों, श्रद्धालुओं और कंपनी के कर्मचारियों अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस छोटे से पौधे को पचास साल पहले लगाया गया था आज वो बड़ा बृक्ष बन गया है। उसका काम सभी को अपने साये में रखना है। हम सब इसे अपनी कड़ी मेहनत से लगातार आगे बढ़ाते रहेंगे। इसी तरह आप सबका आशीर्वाद मिलता रहे।
कंपनी के स्वर्णिम 50 वर्ष के अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, एलएसी के एमडी शिव कुमार अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अर्जुन गुप्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल, जावेद आलम, हरेंद्र सिंह लाडी, सहित प्रशासनिक, व्यापारिक जगत से जुड़े सैकड़ो लोगो ने शिरकत की।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें , 9837611839


