31.2 C
Rudrapur
Thursday, May 22, 2025

Sitarganj: सितारगंज में 10 अवैध मदरसों को किया सीज, 7 को नोटिस, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग की दो संयुक्त टीमों ने की कार्रवाई

अवश्य पढ़ें

सितारगंज। अवैध मदरसों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 मदरसों को सीज किया है। साथ ही 7 को नोटिस जारी किया गया है। आज पूरे दिन पुलिस विभाग और राजस्व विभाग की दो संयुक्त टीमों ने अवैध मदरसों पर कार्यवाही करते हुए 17 अवैध मदरसों पर कानूनी कार्रवाई की।
इसमें 7 मस्जिदों में चल रहे मदरसों को नोटिस दिया गया और 10 अवैध मदरसों को सीज कर दिया गया।


आज भारी पुलिस बल के साथ खटीमा उपजिलाधिकारी रविन्द्र सिंह बिष्ट तथा सीओ सितारगंज भूपेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन कर सितारगंज क्षेत्र में चल रहे 17 अवैध मदरसों पर कार्यवाही की गई। इसमे नगर के इस्लामनगर, वार्ड नंबर 11 तथा बघोरी, नकूलिया, पंडरी आदि क्षेत्रों में चल रहे 10 अवैध मदरसों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें अग्रिम आदेश तक सीज कर दिया गया है। क्षेत्र की मस्जिदों में चल रहे 7 अवैध मदरसों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
इधर समाजसेवी सलीम रिजवी ने मदरसों पर हो रही कार्यवाही का विरोध करते हुए हाईकोर्ट की शरण में जाने की बात कही है।
इस कार्यवाही में तहसीलदार पूजा शर्मा, कोतवाल नरेश चौहान सहित राजस्व विभाग और पुलिस बल के जवान शामिल रहे।
सुरक्षा की दृष्टि से आसपास थानों की अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर