29.4 C
Rudrapur
Wednesday, April 15, 2026

‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा तारकनाथ धाम परिसर

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,शक्तिफार्म। तापस मण्डल शक्तिफार्म। सुरेंद्र नगर शक्तिफार्म नंबर-5 स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध आस्था केंद्र तारकनाथ धाम में आयोजित भव्य मेले ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया। मेले का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल, ग्राम प्रधान सुमन हालदार, पूजा कमेटी के सदस्यों एवं ग्रामवासियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। शुभारंभ के साथ ही मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। दूर-दराज़ से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा तारकनाथ के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

मेले में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने कहा कि तारकनाथ धाम क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ ही समाज में भाईचारा और सौहार्द भी बढ़ाते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं और धाम के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया। मेले में उमड़ी भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था ने यह स्पष्ट कर दिया कि तारकनाथ धाम क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक केंद्र है।

पूरा दिन शिवभक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का जीवंत उदाहरण बना रहा, जहां हर ओर ‘हर-हर महादेव’ की गूंज सुनाई देती रही। कार्यक्रम में देवाशीष पोद्दार, राजीव मीरवर, परेश मंडल, बंटी राय, अनंत हालदार, सूरज हालदार, तापस मंडल, समीर साना, मुकेश सरकार, हर्षित सरकार, आशीष हालदार, गोलक विश्वास, कानू सरकार, अमित मंडल, मृणाल, सुकुमार, सुशांत राय, विजय मोहित मंडल, रंजीत हालदार, उत्तम शील, दीपक बड़ाल सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर