36.1 C
Rudrapur
Tuesday, April 21, 2026

विधायक शिव अरोरा ने दिखाई हरी झंडी, कनेक्टिविटी और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अवश्य पढ़ें

पवन हंस की हेली सेवा से देहरादून-नैनीताल-अल्मोड़ा सफर होगा आसान

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। कुमाऊं क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए पंतनगर एयरपोर्ट से पवन हंस की हेली सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा एवं जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर हेली सेवा को रवाना किया। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकसित उत्तराखंड के विजन को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि पंतनगर से शुरू हुई यह हेली सेवा देहरादून, नैनीताल और अल्मोड़ा जैसे प्रमुख स्थानों तक कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, जिससे आम लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर को औद्योगिक राजधानी के रूप में जाना जाता है, जहां तेजी से औद्योगिक विकास हुआ है। बड़ी-बड़ी इंडस्ट्रीज के आने से सड़क संपर्क में तो सुधार हुआ ही है, अब हवाई सेवाओं के विस्तार से क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों को पंतनगर से जोडऩे में यह हेली सेवा बेहद कारगर साबित होगी और पर्यटक सालभर आसानी से कुमाऊं के दुर्गम इलाकों तक पहुंच सकेंगे।

विधायक अरोरा ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार कार्य भी तेज गति से चल रहा है। पहले चरण में बाउंड्री वॉल का निर्माण जारी है, जबकि आगामी चरणों में रनवे और टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद यहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर की हवाई सेवाएं शुरू होने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में कनेक्टिविटी, पर्यटन और विकास को नई दिशा मिल रही है।

हेली सेवा के शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, सीडीओ दिवेश शसानी, एयरपोर्ट डायरेक्टर पवन कुमार, सिविल इंचार्ज अनुज गुप्ता, ऑपरेशन इंचार्ज नीरज सैनी, स्टेशन इंचार्ज आलिया हैदर, मार्केटिंग मैनेजर वीसी तिवारी, असिस्टेंट मैनेजर अजय कमाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर