36.1 C
Rudrapur
Tuesday, April 21, 2026

सेवा क्रांति ट्रस्ट का रक्तदान शिविर सफल, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया दान

अवश्य पढ़ें

बाजपुर। सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट, रुद्रपुर द्वारा श्री सिंह सभा गुरुद्वारा, बाजपुर में स्वच्छ रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदाताओं ने “रक्तदान महादान है” का संदेश देते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कुलविंदर सिंह किंडा, जगतार सिंह बाजवा, लवप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह गिंदर, हरप्रीत सिंह वीर सहित विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल से जुड़े यशपाल राजहंस और अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल संचालन में केवीएस ब्लड बैंक, बाजपुर के इंचार्ज भारत मेहरा व उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।

संस्था के संस्थापक रामवीर यादव ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। वहीं कोषाध्यक्ष अलका अरोड़ा ने बताया कि ट्रस्ट भविष्य में भी समाज सेवा व स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य करता रहेगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर