38.5 C
Rudrapur
Sunday, April 27, 2025

रुद्रपुर: बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने भाजपा सरकार का फूंका पुतला, ये बोले आक्रोशित कांग्रेसी…

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। बढ़ती महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने डीडी चौक पर सरकार का पुतला फूंका। साथ ही पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में वृद्धि पर रोष जताया।
शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष शर्मा के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी डीडी चौक पर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत तीन साल के निचले स्तर पर हंै और सरकार गैस के दाम बढ़ा रही है। पहले से मंहगाई से परेशान आम लोगों पर और मार पड़ी है। गरीब, मध्यमवर्ग इस सरकार को अपना वोट देने की कीमत अदा कर रहा है। यह सरकार अपने पूंजीपति मित्रें के हित में गरीबों का गला घोंट रही है। कांग्रेस सरकार के दौर में भाजपा के जो लोग महंगाई का रोना रोते थे आज वो आंख बंद करके सो रहे हैं। कांग्रेस नेत्री ममता रानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबों के हित में आगे आकर अन्यायपूर्ण नीतियों का विरोध करती रही है और आज भी सरकार के इस जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर है।
अगर सरकार नें मूल्यवृद्धि वापस नहीं लिया तो कांग्रेस बड़ा संघर्ष करेगी। मोनिका ढाली, योगेश चौहान ने सरकार के विरोध में अपनी बात कही। वहां पर पार्षद चिराग कालरा, सतीश कुमार, सुनील आर्य, अबरार अहमद, मोहन भारद्वाज, सेवा राम, राजेश कुमार, निसार खान, अनुज दीक्षित, उमर खान, लाला रिजवान, हरेन्द्र पाल, बाबू खान, रामपाल सिंह, हरे राम राजपूत, सुरेश यादव, वीरेन्द्र कोली, पप्पू कोली, महेश कोली, राधेश्याम बंसल, सुमन पंत, सोमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर