33.1 C
Rudrapur
Saturday, July 25, 2026

व्यापारियों के कथित उत्पीड़न पर भड़का व्यापार मंडल, जांच की मांग

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रूद्रपुर। रूद्रपुर व्यापार मंडल ने खटीमा राज्य कर इकाई सचल दल द्वारा व्यापारियों के कथित उत्पीड़न के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में आयुक्त, राज्य कर विभाग उत्तराखंड को संयुक्त आयुक्त स्मिता के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया।

व्यापारियों पर अनावश्यक रोक का आरोप

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने आरोप लगाया कि सचल दल द्वारा व्यापारियों के वाहनों को घंटों रोका जा रहा है, जबकि उनके पास सभी वैध दस्तावेज, बिल एवं ई-वे बिल मौजूद होते हैं।उन्होंने कहा कि कई मामलों में दस्तावेज पूर्ण होने के बावजूद व्यापारियों को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है और विभागीय टारगेट का हवाला देकर पेनल्टी लगाने का दबाव बनाया जा रहा है। पहले भी शिकायतें, कार्रवाई नहीं होने का आरोप

व्यापार मंडल ने बताया कि इस संबंध में पहले भी अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की गई थी, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। इससे व्यापारियों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। उच्च स्तरीय जांच की मांग

ज्ञापन में राज्य कर इकाई सचल दल, खटीमा की कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा वैध दस्तावेज रखने वाले व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की गई है। साथ ही संबंधित CTO के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें हटाने की भी मांग उठाई गई है। धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो रूद्रपुर व्यापार मंडल राज्य कर विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और विभाग की होगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक छाबड़ा, जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश बंसल, गदरपुर व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर